पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा के गुज्जर कालोनी किशनपुरा निवासी 12 वर्षीय रोहित कुमार गायब है। परिजनों ने आसपास क्षेत्र में काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चलने पर पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी है।
मिली जानकारी अनुसार बिहार निवासी जोगेंद्र कुमार व रंजू का परिवार पिछले एक दशक से पांवटा के किशनपुरा बद्रीपुर गुज्जर कालोनी में रहता है। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मां लोगों के घर में काम करती है। मां घर के समीप ही एक व्यक्ति के यहां कार्य करती थी। कई बार बेटे को भी सहयोग के लिए बुला लेती थी।
शुक्रवार 21 अक्तूबर को सुबह स्कूल जाने से पहले रोहित की मां ने मालिक की गाड़ी की सफाई के लिए बुलाया। इस दौरान वाहन की फ्यूल टंकी में भी पानी भर दिया जिससे डांट भी पड़ी थी। अपना कार्य निपटा कर रंजू अपने घर लौट आई लेकिन शाम को भी बेटा घर ही नहीं लौटा। इसके बाद रोहित के परिजनों ने तलाश अभियान शुरू किया। जहां पर रंजू काम करती है, वहां परिजनों को रोहित की साइकिल मिली। पूछताछ में बताया गया कि यहाँ से रोहित निकल गया था। अब परिजन बेटे की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। कहीं कोई पता नहीं चलने पर पांवटा पुलिस थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दे दी है।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया की परिजनों की लिखित शिकायत मिली है।
----------------------