फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे दो छात्र, एक नाहन और दूसरा राजगढ़ में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत दीदग पंचायत के खनोटियो में शनिवार को दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया। दोनों ही छात्र तीन दिन पहले घर से स्कूल के लिए निकले थे। लेकिन, वापस घर नहीं पहुंचे। इससे परिजन काफी परेशान हुए। रिश्तेदारों, दोस्तों के यहां पता करने पर भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। लेकिन, रविवार को दोनों ही बालक मिल गए। एक बालक नाहन में अपने माता-पिता के पास पहुंच गया था तो दूसरा राजगढ़ में ही मिला। तब कहीं जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दीदग के खनोटियो गांव के दो बच्चे वीरवार को घर से भाग कर कहीं चले गए थे। परिजनों ने शनिवार देर शाम स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। रविवार को इनमें से एक बच्चा राजगढ़ में मिल गया जबकि दूसरा अपने माता पिता के घर नाहन चला गया। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि खनोटियो निवासी इंद्रपाल का पुत्र आशीष और अपनी नानी दुलारी के पास रह रहा रवि वीरवार को प्रात: घर से चले गए। लेकिन, शाम तक घर नहीं आए। दूसरे दिन परिजनों ने उनके दोस्तों व रिश्तेदारों के यहां पता किया। लेकिन, उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद इंद्रपाल ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। यह दोनों वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनियों दीदग में नौवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। दोनों छात्र पिछले कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहे थे। रविवार को आशीष राजगढ़ में मिला और उससे पता चला की रवि अपने माता पिता के पास नाहन चला गया है। इसकी पुष्टि उसकी नानी दुलारी देवी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें