फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीट कर लहुलुहान कर दिए दो किसान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)।
नौहराधार तहसील की देवना थनगा पंचायत में दो व्यक्तियों पर हमला कर कुछ लोगों ने डंडों से पिटाई कर दी। इससे दोनों व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए हैं। लहूलुहान अवस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वारदात मंगलवार सुबह की है। देवना थनगा पंचायत के खाची गांव के कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें सोलन जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामवासियों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। इसके बाद नौहराधार चौकी में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिराम पुत्र शंकरु राम व प्रीतम पुत्र महीराम सुबह लहसुन लेकर मुख्य मार्ग की ओर जा रहे थे। किसी बात को लेकर रविपाल, सुरजन तथा जसवंत के साथ उनकी कहासुनी हो गई। पीड़ित व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि इन तीनों लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बेरहमी से उन पर डंडों से प्रहार किए गए जिससे वे घायल हो गए। हालांकि, मारपीट की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साक्ष्य जुटाने के लिए ग्रामीणों व परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. असीम कौशिक के अनुसार दोनों के सिर पर गहरी चोटें हैं। दोनों को सोलन रेफर किया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें दबोचा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें