फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने भांजे व उसकी पत्नी पर किया दराट से हमला

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ पुलिस थाने में जाजर गांव के एक व्यक्ति ने अपने मामा व उसके बेटे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के गांव जाजर निवासी सतपाल व उसकी पत्नी ने नरेश व उसके बड़े बेटे अरुण पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।


पुलिस को सौंपी शिकायत में सतपाल व उसकी पत्नी निशा देवी ने बताया कि 9 नवंबर को वह दोनों अपने तीन महीने के छोटे बेटे के साथ वोट डालने के लिए धरोटी स्कूल जा रहे थे। इस दौरान जब वह आधे रास्ते में थे तो उन्होंने देखा कि सतपाल का मामा नरेश व उसका बेटा अरुण उनके खेत में से पशुओं के लिए ब्यूल की पत्तियां निकाल रहा है जिस पर उन्होंने अरुण से आपत्ति जाहिर की तो इसी बात को लेकर अरुण ने दोनों के साथ मारपीट की। जब वह वोट डालकर वापस उसी जगह पहुंचे तो देखा कि वहां नरेश उर्फ गुड्डू व अरुण पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन



इसी दौरान आरोपियों ने उन दोनों पर दराट से हमला कर दिया। इससे सतपाल के सिर व गले पर चोट आई है। शिकायतकर्ता निशा ने बताया कि जब उसने अपने पति को उन दोनों से छुड़ाने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन



उधर, मामले की पुष्टि करते हुए राजगढ़ की डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि शिकायत मिल गई है। दोनों का मेडिकल करवाया जा चुका है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें