फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घणाहट्टी शराब ठेके में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। घणाहट्टी के समीप हरिदेवी मोड़ पर शातिरों ने शराब के ठेके से शराब की दर्जनों पेटियों पर हाथ साफ कर लिया। टीन की चादरों से बने ठेके के शेड के नेट बोल्ट खोल कर शातिर 29 पेटी शराब चुरा ले गए। विधानसभा चुनाव के दिन शातिरों ने ठेके को बंद देख इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता विवेक शर्मा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि हरिदेवी में उन्होंने टीन की चादरों से कच्चे शेड में शराब की दुकान चला रखी है। उन्होेंने बताया कि 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव के कारण उनकी दुकान बंद थी। मतदान खत्म होने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दुकान गए और जैसे ही वह दुकान में दाखिल हुए तो दुकान से काफी मात्रा में शराब गायब थी। उन्होंने बताया कि शातिरों ने चादरों के नेट बोल्ट खोले और उसी जगह से दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि शातिर दुकान से करीब 29 पेटी शराब की चुरा ले गए। थाना बालूगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने बताया कि शराब की चोरी का मामला सामना आया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें