फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहां के 36 गांवों में 48 घंटे का ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। मंगलवार रात को हुई बारिश और तूफानी हवाओं ने बिजली बोर्ड की पोल खोलकर रख दी है। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सराहां और इससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे तक गुप अंधेरा रहा। ब्लैक आउट के चलते लगभग 36 गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजारों में कारोबार ठप रहा तो बिजली से चलने वाली चक्की और अन्य मशीनें भी नहीं चल पाईं।
पच्छाद क्षेत्र के मंडी-खडाना, डंगर, पट्टी, क्यारतु, गेथल, बझेड, शेखरा-बघार, शामपुर, चलकना, बोहल, बेहल, चावल, कलसेर गंबर, आंजी, कनुथ, सेर, कमाहां, ताकहं, चलोग, बनाड़, पपलहं व धंधोली सहित करीब 36 गांवों में पिछले 48 घंटे से बिजली नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात से इलाके में बत्ती गुल है। लोगों के घरों में बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल सैट शो पीस बन गए हैं। वह साथ ही क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैंक, डाकघर व अन्य कार्यालयों का कामकाज भी बिना बिजली से प्रभावित हो गया हैै। चलोग व सैर गांव के बीच बिजली की तारें टूटने व कई जगहों पर पोल व तारों पर पेड़ गिरने से यह समस्या बनी है। क्षेत्रवासी धर्म सिंह, प्रेमपाल, रणवीर सिंह, चंद्रमणि, देवेंद्र सिंह, देवस्वरूप, राजेश कुमार, विजयपाल व बलबीर सिंह ने बताया कि बिजली न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता सराहां राजेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात आए अंधड़ व तूफान के कारण जगह-जगह पोल व तार टूटने के कारण बिजली गई है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम ठीक करने में लगी हुई है सभी गांव को बिजली की सुविधा से जल्द जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
-----------------
-------संजय भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें