फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन उपायुक्त व उनके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। ग्राम प्रधान ने गांव निवासी परिवहन उपायुक्त व उनके बेटों पर गाली गलौज करने व जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनहार की प्रधान सुनीता देवी पत्नी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी निर्मल कुमार अलीगढ़ मंडल में परिवहन विभाग में उपायुक्त के पद पर तैनात हैं। रविवार को प्रधानी की रंजिश के चलते उपायुक्त निर्मल कुमार व उनके बेटे अनुराग, अभिषेक व विपुल उसके दरवाजे पर आए और उसे व उसके पति के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। सुनीता देवी ने बताया कि आरोपी राजनीति में सक्रिय हैं, वह प्रधानी का काम अपनी मर्जी से कराना चाहते हैं, जिसका उसने विरोध किया था। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें