फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में पानी जमने से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क में पानी जमने से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन

चुरुवाधार के समीप तीन दिनों से लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहीं गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-नौहराधार मार्ग में चुरुवाधार के समीप सड़क पर पानी जमने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों में चुरूवाधार में कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। गनीमत यह रही कि इन हादसों में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। तीन दिन पूर्व यहां दो वाहन स्किड होने से थानाधार सड़क में जा गिरे हैं। यहां एक कार कुछ दिन पूर्व गिर गई थी। बुधवार को एक जीप (एचआर 26एसी 0228) भी जमे हुए पानी में फिसलकर निचली सड़क में जा गिरी। इससे पहले भी इस जगह पर वाहन फिसलते रहे हैं। इन दुर्घटनाओं में सवारियों को मामूली चोटें आईं, लेकिन वाहनों को काफी क्षति पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चुरुवाधार के पास पानी का एक जलस्रोत है। वहां निकासी नाली नहीं होने से पानी सड़क में बह रहा है। कड़कड़ाती ठंड में यहां पानी जम रहा है। ढलान अधिक होने से वाहन फिसल जाते हैं। इसकी जानकारी लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता को दी तो उन्होंने निकासी नाली बनवा दी। जमे हुए पानी पर मिट्टी भी डलवा दी है। यहां पर क्रेश बैरियर नहीं है। भुईरा पंचायत के पूर्व प्रधान इंद्रपाल ठाकुर, रणबीर सिंह, अरुण चौहान, छोगटाली के पूर्व प्रधान आशा प्रकाश ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को समस्या के स्थायी समाधान के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए। लोनिवि के सहायक अभियंता डीएस कौंडल ने बताया कि विभाग ने कच्ची नाली बना दी है। सड़क पर मिट्टी भी डाल दी है। विभाग अन्य विकल्पों पर विचार कर स्थायी समाधान का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें