फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बुजुर्ग समेत आधा दर्जन मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां / सतौन (सिरमौर)।
रेणुका विधानसभा और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित मथानन गांव और शिलाई इलाके में बुधवार को आसमानी बिजली का कहर टूट पड़ा। मथानन गांव में आसमानी बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मथानन गांव के 56 वर्षीय ज्ञानदत्त शर्मा बस के इंतजार में साथ लगती वर्षा शालिका पर खड़े थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे वह बस में दूध भेजने के लिए सड़क पर आए थे। वर्षा शालिका पर पहुंचते ही अचानक भारी गडग़ड़ाहट हुई। ज्ञानदत्त व स्कूल के कुछ बच्चे गडग़ड़ाहट की आवाज को सुनकर रेन शेल्टर में अंदर चले गए।
विज्ञापन

इसी दौरान ज्ञानदत्त वर्षा ने वर्षाशालिका के बाहर दूध के थैले को उठाने के लिए जैसे ही कदम बढ़ाया, उन पर आसमानी बिजली का कहर टूट पड़ा। आसमानी बिजली से ज्ञानदत्त के सिर के एक हिस्से के बाल व कपड़े भी जल गए और वह उसी समय बेहोश हो गए। इसके बाद वर्षाशालिका में बैठे स्कूली बच्चों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल हुए ज्ञानदत्त को वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, नेहर स्वार पंचायत की प्रधान कल्पना शर्मा ने बताया कि ज्ञानदत्त बेहद मेहनती इंसान थे। वह दूध व कृषि करके अपने परिवार की आजीविका चला रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

बाक्स--
कांटीमशवा में एक बालक घायल, आधा दर्जन मवेशी मरे
गिरिपार क्षेत्र की कमरऊ तहसील की कांटीमशवा पंचायत के धार मंधारा में आसमानी बिजली गिरने से आधा दर्जन के करीब मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कुछ ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ गए, जिसमें 13 साल का बालक नरेंद्र घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीण मीत सिंह, जागर सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर एक बजे के करीब आसमानी बिजली पूर्ण सिंह के घर के आंगन में गिरी। इस दौरान जंगल मे मवेशियों को चराने गया नरेंद्र कुमार भी इसकी चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि आसमानी बिजली से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा ग्रामीण जागर सिंह की चार बकरियों की भी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ग्रामीण तोताराम, श्यामा देवी, जागर सिंह भी आसमानी बिजली की चपेट में आ गए। उधर, कमरऊ तहसील के नायब तहसीलदार सोमदत्त ने बताया कि हल्का पटवारी को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आंकलन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें