फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की 17 बोतलों के साथ धरा आरोपी, केस दर्ज

विज्ञापन
बरामद शराब - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन पुलिस और एसआईयू की टीम ने एक व्यक्ति के घर से देसी शराब की 17 बोतलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के रामकुंडी में एक व्यक्ति ने अपने घर से ही शराब को अवैध ढंग से बेचने का धंधा चलाया हुआ है। इस पर पुलिस ने आरोपी के धर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से देसी शराब की एक पेटी बरामद की, जिसमें 12 बोतलें रखी थीं। वहीं घर से ही देसी शराब की पांच बोतलें भी बरामद हुईं। पुलिस थाना नाहन में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें