फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। रविवार को पुलिस टीम ने एसएचओ दुला राम की अगुवाई में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को एक किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीप राम पुत्र देवी राम निवासी शिल्हाण (संगड़ाह) के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एचएचओ दुला राम की अगुवाई में एचएचसी सुखवीर सिंह, आरक्षी रविंद्र सिंह, चालक बालक राम रविवार शाम करीब छह बजे गश्त पर थे। रोनहाट-हरिपुरधार सड़क मार्ग पर कैंची मोड़ के समीप गुमराह की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। पुलिस की गाड़ी और कर्मचारियों को देखकर वह अपने कैरी बैग को छुपाने लगा और तेज कदमों से रोनहाट की ओर जाने लगा। शक होने पर एचएचओ दुला राम ने उस व्यक्त को रोका। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई। उसके कैरीबैग से बत्तीनुमा आकार में चरस की 185 बत्तियां बरामद की गईं। तोलने पर यह एक किलोग्राम निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तमाम चरस पॉलीथिन के लिफाफे में पैक करके रखी गई थी। उक्त व्यक्ति यह चरस लेकर कहां जा रहा था। पुलिस अब इस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस को आशंका है कि इलाके में चरस माफिया सक्रिय हो गया है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी इसी इलाके में पुलिस ने एक व्यक्ति से करीब सवा किलोग्राम चरस बरामद की थी।
एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें