फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक नगरी कालाअंब में हुए एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। उधर, कालाअंब पुलिस ने बाइक चालक को टक्कर मारकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कालाअंब में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। नाहन-कालाअंब मार्ग पर बीती शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल नंबर एचपी18बी- 9848 को टक्कर मार दी और स्वयं मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में सुनील कुमार निवासी मोहल्ला कच्चा टैंक नाहन की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ कालाअंब संजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
----अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को रौंदा, मौत
कालाअंब-नाहन मार्ग पर देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें