फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: युवती को फोन पर परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा क्षेत्र में एक युवती को बार-बार फोन कर परेशान करने और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि एक अज्ञात युवक लगातार फोन कर रहा है। उसने कई बार युवक को स्पष्ट किया कि वह उसे नहीं जानती और दोबारा संपर्क न करे, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार कॉल करता रहा।
विज्ञापन

युवती के अनुसार जब उसने परेशान होकर आरोपी का मोबाइल नंबर अपने भाई को दिया तो भाई ने उसे समझाने के लिए फोन किया। आरोप है कि युवक ने उसके भाई के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अब भी लगातार फोन कर धमकियां दे रहा है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें