फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीता हत्या मामले में युवाओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विनीता हत्या मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजने के लिए जाते लाधी मह - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। विनीता ठाकुर हत्याकांड को लेकर लाधी-महल क्षेत्र के युवाओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है जिसमें पीड़िता के परिजनों को मुआवजा देने और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवा नेता सुभाष राणा के नेतृत्व में बलदेव सिरमौरी, राजेश शर्मा, दिनेश कुमार, प्रदीप सिंह, रघुवीर सिंह ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि पुलिस कर्मी ने बड़ी बेदर्दी से सामाजिक कार्यकर्ता पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। इसके बाद पीजीआई में उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से पीड़िता के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने, मामले को फास्टट्रेक कोर्ट में चलाने की मांग की। उधर नायब तहसीलदार जयराम शर्मा ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें