फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरा; एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे नाहन दो सडक़ा से करीब आधा किलोमीटर दूर जोगन वाली मोड़ पर एक ट्रक (आरजे05जीबी-1296) हरियाणा के हिसार से पांवटा साहिब जीआई पाइप लेकर जा रहा था। इसी दौरान जोगन वाली तीखे मोड़ पर ट्रक चालक सुनील कुमार निवासी टोहाना हरियाणा गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।
इसके चलते ट्रक करीब 30 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गया। ट्रक गिरने से हुई आवाज के बाद गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद कच्चा टैंक पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों गंभीर रूप से घायल चालक और दूसरे व्यक्ति को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने चालक के साथ ट्रक में बैठे रामकुमार (36) पुत्र पवन कुमार निवासी नारायणगढ़ हरियाणा को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक सुनील कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार वह बयान देने की स्थिति में भी नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें