फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइना में टिप्पर गिरा, चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के तहत ग्राम माइना के समीप एक टिप्पर सड़क से नीचे गिर गया जिससे टिप्पर चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। ग्रामीणों ने घायल को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

निजी वाहन में ग्रामीणों ने उसे ददाहू अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। उक्त चालक सुरेश कुमार रोजाना की तरह खड़कोली में पत्थर उतार कर वापस अपने घर जा रहा था। पुलिस थाना प्रभारी जीतराम भारद्वाज ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें