फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक और नशीली दवाइयों के साथ दबोचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने पांवटा साहिब में एक युवक को 3.93 ग्राम स्मैक और नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को नेशनल हाईवे पर लगे नाके के दौरान चेकिंग के लिए रोका गया था। आरोपी शिमला जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरमौर पुलिस इन दिनों नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस रही है। वीरवार सुबह माजरा और पांवटा पुलिस की टीम ने खारा के जंगलों में दबिश देकर करीब आधा दर्जन शराब की भट्ठियां नष्ट की थीं। ताजा घटनाक्रम में पांवटा साहिब पुलिस की एक टीम ने शिमला जिले के एक युवक को स्मैक और नशीली दवाइयों के साथ दबोच लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पांवटा पुलिस टीम ने देहरादून पांवटा एनएच-7 पर रात को नाका लगा रखा था। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। संदेह होने एक वाहन को रुकवाया गया जिसमें, जहीर खान पुत्र नजीर खान निवासी शिमला की तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 3.93 ग्राम स्मैक, 32 नशीले कैप्सूल और दो नशीली दवाइयों की शीशियां बरामद कीं। पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह शिमला से नशे की खेप किसी को यहां पहुंचाने आया था या फिर पांवटा साहिब से लेकर शिमला की ओर जा रहा था। डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत्त ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच चल रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें