पुरुवाला पांवटा में खारा के जंगल में शराब की अवैध भट्ठियांे को नष्ट करते वन और पुलिस विभाग के कर्?
- फोटो : NAHAN
पुरुवाला (सिरमौर)। सुबह से ही लगातार हो रही बारिश के बीच वन विभाग भगानी और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने भंगानी के माजरी इलाके में छापा डाल कर कच्ची शराब की दो भट्ठियां बरामद की हैं। विभाग की टीम ने मौके पर ही भट्ठियों को तहस-नहस कर दिया। साथ ही नौ ड्रमों में रखी करीब दो हजार लीटर लाहण भी नष्ट की गई।
भगानी बीओ सचिन के नेतृत्व में वनरक्षक वीरेंद्र, कपिल और वनकर्मी मोहीराम, सुंदर, किशन ने भंगाणी के माजरी वनक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 भट्टियों में 9 ड्रमों मे रखा 2000 लीटर लाहन नष्ट किया। उन्होंने कहा कि माजरी जंगलों में कहीं पर भी शराब का अवैध धंधा नहीं फल-फूलने देंगे। वहीं, खारा जंगलों में पांवटा बीओ सुमंत के नेतृत्व में वनरक्षक मुद्दसिर, रणवीर, अनिल, रतन और वनकर्मी हरिचंद ने कार्रवाई की।
उन्होंने लाई में 6 भट्टियां बरामद की। मौके पर 15 ड्रमों में रखा 2550 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया। साथ ही पीतल के मटकों में रखी 60 लीटर कच्ची शराब भी फेंकी गई। ड्रमों और मटकों को कुल्हाड़े से काटकर नष्ट किया गया। डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने कहा कि पांवटा के खारा-लाई और भंगाणी के माजरी जंगल में अवैध शराब की 8 भट्टियां तबाह की गई। दोनों जगह पर लगभग 4500 लीटर लाहन भी बरामद हुई जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।