फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुवाला थाना पुलिस ने अवैध शराब समेत आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने रामपुरघाट में अवैध शराब समेत एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुरुवाला थाना के एएसआई इंदर सिंह और मुख्य आरक्षी दलीप सिंह की टीम ने एकता कॉलोनी रामपुरघाट में गुप्त सूचना मिलने पर छापामारी की। इस दौरान एकता कॉलोनी रामपुरघाट निवासी गुरुमुख सिंह से कैनी में भरी 15 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर पुरुवाला थाना पुलिस टीम तफ्तीश कर रही है।
---------
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें