पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के सूरजपुर से अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी पांवटा की टीम आरोपी की पशुशाला से दो दर्जन अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पांवटा थाना प्रभारी अशोक चौहान की टीम शुक्रवार देर शाम को बातापुल चौक पर मौजूद थीं। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि अंकुश पुत्र रमेश निवासी गांव सूरजपुर डाकघर पुरुवाला अपने रिहायशी मकान में अवैध शराब की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुश की पशुशाला की तलाशी ली तो अवैध शराब की 24 बोतलें बरामद कीं।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। अवैध शराब सहित पकड़े गए आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा- 39 1(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।