फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1350 लीटर लाहन और 50 लीटर कच्ची शराब की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन और आबकारी एवं कराधान विभाग पांवटा की टीम ने लाई और टोका के जंगलों में शनिवार को छापामारी की। इस दौरान अवैध शराब की भट्ठियां, लाहन और कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग के स्थानीय उच्च अधिकारी को गुप्त सूचना मिली जिसमें बताया गया कि लाई और टोका के जंगलों में अवैध शराब माफिया फिर से सक्रिय हो गया है। यह सूचना मिलते ही वन विभाग के बीओ सुमंत के नेतृत्व में वनरक्षक मुद्दसिर, रणवीर सिंह, अनिल कुमार, रतन शर्मा और वनकर्मी हरिचंद की टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान उनके साथ आबकारी एवं कराधान विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इस संयुक्त टीम ने लाई और टोका के जंगलों में 4 भट्ठियों और 8 ड्रमों में रखा 1350 लीटर लाहन और 50 लीटर तैयार कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वन क्षेत्र में पीतल के मटकों में रखी 50 लीटर कच्ची शराब भी बहा दी। टीम ने लाहन के ड्रमों और मटकों को कुल्हाड़े से काटकर नष्ट किया। इस कार्रवाई के दौरान शराब माफिया मौके से फरार रहा।
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब कुणाल अंग्रिश ने कहा कि संयुक्त टीम ने लाई और टोका के जंगलों में 4 भट्ठियों और 8 ड्रमों में रखा 1350 लीटर लाहन और 50 लीटर तैयार कच्ची शराब को नष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें