फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर पुलिस ने कन्याना निवासी जयप्रकाश को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस प्रशासन ने पच्छाद के कन्याना निवासी जयप्रकाश पुत्र राम किशन को शुक्रवार को पुरस्कृत किया। पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष में जयप्रकाश को स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित कया। जयप्रकाश को यह सम्मान पुलिस को भगौड़े अपराधियों को पकड़वाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि इस वर्ष अप्रैल माह में चूरा पोस्ट के आरोपी हरियाणा निवासी रविंद्र कुमार और रवि कुमार को पुलिस रिमांड मिला था। इस दौरान वह कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनको डेडिकेटिड कोविड सेंटर सराहां में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया जहां से यह दोनों 17 अप्रैल की शाम को फरार हो गए। पुलिस टीम इनकी धरपकड़ में जुटी गई थी। इस दौरान जयप्रकाश ने इन दोनों आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस को महत्वपूर्ण योगदान किया था। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने जयप्रकाश को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा ने कहा कि जनता और पुलिस का आपसी तालमेल जरूरी है, तभी अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो सकते हैं। इस अवसर पर शुभ्रा तिवारी, समादेशक, छठी बटालियन धौलाकुआं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें