संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला क्रिकेट संघ सिरमौर ने एक दिवसीय अंतर-जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अपनी वरिष्ठ (सीनियर) टीम की घोषणा कर दी है। टीम का चयन रविवार को चंबा नाहन मैदान पर आयोजित ट्रायल के बाद किया गया। चयनित खिलाड़ी 22 अप्रैल को ऊना में जिला चंबा के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेंगे।
रविवार को नाहन में चयनकर्ता आलोक कटोच, विरेंद्र पाल, संजय पंडित और सौरव रतन ने किया। सभी चयनित खिलाड़ियों को 10 अप्रैल को शाम चार बजे चंबा मैदान में क्रिकेट कोच भानु के पास रिपोर्ट करना होगा।
जिला क्रिकेट संघ के महासचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में वैभव शर्मा, उज्ज्वल चौहान, राजेश कुमार, प्रशांत तोमर, अचल देव, यशवंत, आर्यन विक्रम, कृश जैन, आर्यन भारद्वाज, विवेक उपाध्याय, अंकुश धारीवाल, प्रियांशु, हर्ष ठाकुर, अभिषेक पंवार, आर्यन पठानिया, उज्ज्वल शर्मा, आरव अग्रवाल, शिव चरण, रोहित ठाकुर, प्रियांशु शर्मा, आकाश, हिमांशु नारनौल, आदित्य चिकारा और यश वालिया शामिल हैं।
संवाद