ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगित की विजेता व्यास एकादश टीम l स्तोत्र : ग्रामीण
व्यास एकादश ने कोटड़ी की टीम को हरा कर क्रिकेट प्रतियोगिता जीती
पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह ने बांटे इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर वेद व्यास मंदिर कोटड़ी व्यास में प्रथम ग्रामीण पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें ग्राम पंचायत की आधा दर्जन टीमों ने भाग लिया। फाइनल में व्यास एकादश टीम ने कोटड़ी टीम को हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया है।
समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि अर्जुन सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि फाइनल में व्यास व कोटड़ी टीमों का मुकाबला हुआ। पहले खेलते हुए व्यास की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 79 रनों का स्कोर किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटड़ी की टीम 64 रन ही बना सका। फाइनल मैच में15 रनों से जीत दर्जकर व्यास की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
प्रथम चंद्रेश्वर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक जय प्रकाश व पूर्व प्रधान रुपिंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर सरकारी ठेकेदार एसएस चौधरी ने जय शिवा स्पोर्ट्स क्लब की टीम को स्पोर्ट्स किट भेंट की है। युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। संवाद