फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संघर्षपूर्ण मुकाबले में कलाथा टीम ने 4 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
जंग प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शॉट मारने का प्रयास करते बल्लेबाज: संवाद
विज्ञापन
(सीटी स्पोर्टस)
विज्ञापन


कुल 119 रन बना चुके सुरजीत सिंह के सर पर सजी ओरेंज कैप
नगर परिषद पांवटा साहिब के खेल मैदान में जंग प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में चल रही प्रथम जंग प्रीमियर लीग टी-10 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है। सोमवार को पांवटा हंटर टीम, कलाथा तथा राजबन की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। प्रतियोगिता में अब तक सर्वाधिक 119 रन बना चुके भाटांवाली टीम के सुरजीत सिंह के सर पर ओरेंज कैप सजी है।


जंग प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के संयोजक अरिकेश जंग, मोहसीन खान और मोहब्बत अली ने बताया कि सोमवार को सिंहपुरा टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 58 रनों का स्कोर किया। लक्ष्य की पीछा करने उतरी पांवटा हंटर टीम ने मात्र 3.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से जीत दर्ज कर ली। अभिषेक मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

दूसरे, सबसे रोमांचक कर देने वाले क्रिकेट मुकाबले में कलाथा क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 141 रनों का स्कोर किया। जवाब में जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अमरकोट की टीम जीत के समीप तक पहुंच गई, लेकिन अंत में निर्धारित ओवर में 137 रन ही बना सकी। रोमांचक मैच में कलाथा टीम ने चार रनों से जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। हिमांशू मैन आफ द मैच रहे।

तीसरे मैच में भरली टीम ने निर्धारित दस ओवर में 31 रनों का स्कोर किया। इस प्रतियोगिता में अब तक का सबसे कम स्कोर है। राजबन की टीम ने मात्र चार ओवर में बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। संजय कुमार मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक अरिकेश जंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाटांवाली क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सुरजीत सिंह कुल 119 रन बना कर ओरेंज कैप हासिल कर चुके हैं।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें