फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए पांवटा साहिब क्षेत्र की आठ छात्राएं चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबी जीत कौर स्कूल पांवटा साहिब में 28 अक्तूबर तक चल रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

राज्य स्तरीय स्पर्धा ऊना सलोह में 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक होगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र की आठ छात्रा खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन दिनों ये खिलाड़ी बीबी जीत कौर स्कूल पांवटा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। ये खिलाड़ीं ऊना के सलोह में 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जिला सिरमौर की पंचायत कोटड़ी व्यास के शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की राज्य स्तरीय अंडर-14 स्पर्धा के लिए मनीषा, प्रीति, प्रिया, खुसबू, अंशवी, रितिका, प्राची और मन्नत का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया था। टीम जिला स्तर पर विजेता रही थी। ये खिलाड़ीं इन दिनों राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में कोच धर्मेंद्र चौधरी की देखरेख में खेल की बारीकियां सीख रहीं हैं। इस उपलब्धि पर अभिभावकों, कोटड़ी व्यास और दून क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य रघुवीर तोमर ने इस सफलता पर कोच, स्कूल स्टाफ व खिलाड़ियों को बधाई दी है। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, मुलखराज, चतर चौहान, सुखविंद्र चौधरी और डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि टीम कोच धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन से स्कूली बच्चों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पिछले कई वर्षों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें