फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रोमांचक फाइनल मैच में 5 रनों से जीत कर धारटीधार की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
हिल्स विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता व उप विजेता टीमेंमुख्य अतिथि व आयोजकों के साथ। संवा
विज्ञापन
(सिटी स्पोर्टस)
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंकु मैन ऑफ द सीरीज, सतीश बेस्ट बॉलर और संंजू बेस्ट बेटर
नगर परिषद पांवटा खेल मैदान में हिल्स विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित हिल्स विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। रोमांचक फाइनल में धारटीधार टीम ने डीएनएम कांडो कांसर टीम को 5 रनों से हरा कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया है। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने पर धारटीधार टीम के अंकु को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से नवाजा गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि दिव्यांश वर्मा और मनोज पांडे ने पुरस्कार वितरित किए।

शुक्रवार को हुए फाइनल मैच में धारटीधार एकादश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 48 रनों का स्कोर बनाया। कांडो कांसर के गेंदबाज सतीश ने तीन व विनय ने दो दीक्षु ने एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएनएम कांडो कांसर की टीम ने 6 ओवर में 43 रन ही बना सकी। दिनेश ने दो विकेट लिए। धारटीधार एकादश टीम ने पांच रन से जीत दर्ज कर ली। विजेता रही धारटीधार टीम को दो लाख इनाम राशि व विनर ट्राॅफी और उपविजेता रही कांडो कांसर टीम को एक लाख इनाम राशि और रनर ट्राॅफी भेंट की गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के आयोजक कपिल शर्मा और दलीप शर्मा ने बताया कि धारटीधार टीम के अंकु को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अंकु ने प्रतियोगिता में 205 रन और 11 विकेट भी लिए। फाइनल मैच में दिनेश कुमार मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कांसर के सतीश रहे। प्रतियोगिता में 237 रन बनाने वाले महासू वारियर्स टिटियाना के संजय उर्फ संजू को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा धारटीधार टीम के अंंकुश को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर चुना गया है।
इस अवसर पर मुख्यातिथि दिव्यांश वर्मा, मनोज पांडे, कपिल शर्मा, जेएस नेगी, दलीप शर्मा, अमित बाली, अमित बाली, बाबू राम शर्मा, समीर, पाल सिंह, कुशल सेवल, राजेश शर्मा, सोनू शर्मा, गोपाल सिंघटा, योगी समेत आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स...
शानदार कमेंटरी से किया प्रभावित
- हिल्स विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान कमेंटेटर जेएस नेगी ने बेहतर कमेंटरी से दर्शकों को काफी प्रभावित किया। एक सप्ताह से अधिक समय तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता में काफी संख्या में दर्शक ऑनलाइन (लाइव) व ऑफलाइन मैदान में क्रिकेट मैच से जुड़े रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें