पांवटा साहिब(सिरमौर)। चंडीगढ़ में होने वाली अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता से पूर्व पांवटा के जीटी क्रिकेट केंद्र में 40-40 ओवर का आखिरी अभ्यास मैच खेला गया। टीम ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। टीम की ओर से अंकिता चौहान ने 62 रन की पारी खेली। वहीं, वैष्णवी ठाकुर और सनेहा राणा ने 16-16 रन और प्रिश्कृति ने 11 रन का योगदान दिया।
टीम बी की ओर से गेंदबाजी में इशिता और वंशिका चौहान ने 3-3 विकेट हासिल किए। जबकि आस्था, स्वास्तिका कंवर और लिजाह चौहान ने 1-1 विकेट लेकर टीम को सफलता दिलाई।
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बी ने मात्र 32.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से याशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए, जबकि वंशिका चौहान ने नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा टीम को 23 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। टीम ए की ओर से नव्या शर्मा ने 1 विकेट हासिल किया।
कोच गोपाल सिंगटा ने बताया कि टीम सोमवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी, जहां वह अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में भाग लेगी।