पांवटा साहिब कॉलेज में किया टेक इन्नोवेटर्स क्लब का गठन
प्राचार्य डॉ. विभव कुमार की अध्यक्षता में नए क्लब का हुआ गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें केमिग्रीन क्लब के अध्यक्ष क्षितिज (एमएससी रसायन विज्ञान तृतीय सत्र ) की ओर से एक नए क्लब, टेक इन्नोवेटर्स क्लब का गठन किया गया। जनरल हाउस में 38 विद्यार्थी क्लब से आधिकारिक रूप से जुड़े।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने इस नवीन सोच के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। विशेष रूप से क्षितिज एवं रसायन विज्ञान विभाग के अध्यापकों को इस क्लब को केमिग्र्रीन क्लब के अंतर्गत सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान डॉक्टर पूजा भाटी ने सभी विद्यार्थियों को एक माह के प्रथम सत्र में सुबह की कक्षाओं के बारे में बताया। इनमें हर क्लब के विद्यार्थी को नियमित रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इसके बाद उन्हें प्रेक्टिकल असाइनमेंट दी जाएगी जिसमे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले को अगले सत्र के लिए टेक लीडर को चुना जाएगा।
रसायन विभाग से अमिता जोशी ने सभी विद्यार्थियों को इसकी कक्षाओं में अनुशासन का पालन करने की हिदायत दी तथा क्षितिज की ओर से नि:स्वार्थ रूप से विद्यार्थियों की भलाई के लिए चलाने वाले इस क्लब को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारे सभी विद्यार्थी जो इससे जुड़ेंगे। क्षितिज और अरविंद की इस नई पहल को अच्छे से चलाने में सहायता करेंगे।
क्लब के अध्यक्ष क्षितिज की ओर से सबका स्वागत किया गया। नए क्लब का मुख्य उद्देश्य एवं मुख्य गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस क्लब को शुरू करने के लिए कॉलेज के प्राचार्य का धन्यवाद दिया। अरविंद एमएससी तृतीय सत्र क्लब लीडर के द्वारा पीआर पैनल के बारे में विस्तार से बताया गया।
संवाद
...