पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोलर गांव में शनिवार देर रात को आग लगने की घटना सामने आई जहां सरकारी जंगलों को भारी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा एक गोशाला, लकड़ी और गोबर के ढेर जलकर राख हो गए। इस घटना में दो लाख से अधिक की क्षति बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आसपास लगती दस लाख से अधिक की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को दमकल केंद्र पांवटा को आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की टुकड़ी मौके पर कोलर पहुंची। कोलर में सरकारी जंगल को नुकसान पहुंचा।
जगीरों देवी पत्नी जगीर सिंह की गोशाला, बालन की लकड़ी और गोबर (खाद) के ढेर आग से नष्ट हो गए। दमकल टुकड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग को घरों व संपत्ति तक फैलने से बचा लिया। पांवटा साहिब अग्निशमन केंद्र प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आगजनी से लाखों की क्षति पहुंची है। दमकल टुकड़ी ने आग पर काबू पाकर आसपास फैलने और ज्यादा क्षति होने से बचा लिया।