फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में 25 लाख से चमकेगी शहीद स्मारक-कोर्ट सड़क

विज्ञापन
नाहन में कोर्ट सड़क पर चल रहा चौड़ा करने का कार्य। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


जाम की समस्या न हो इसके लिए सड़क को किया जा रहा चौड़ा
सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण हिचकोले का खा रहे थे वाहन

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के अंतर्गत आने वाली शहीद स्मारक-कोर्ट सड़क की खस्ताहालत को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 25 लाख रुपये की राशि से इस मार्ग पर टारिंग का कार्य किया जाएगा। इससे पहले इस संकरे मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया गया है।

सड़क की टारिंग और चौड़ा करने का कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है। इसके लिए नगर परिषद ने करीब 25 लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी की है। इस मार्ग को चौड़ा करने के बाद इसपर टारिंग की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि लंबे अर्से से यह मार्ग बदहाल पड़ा हुआ है। इस मार्ग की टारिंग उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इस मार्ग पर वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे हैं। अधिवक्ता और शहरवासी लंबे समय से इस मार्ग को सुधारने की मांग कर रहे थे। देर से ही सही नगर परिषद ने इस मार्ग की सुध ली और इसकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को 25 लाख रुपये जारी किए।

लोक निमार्ण विभाग के एक्सईन आलोक जनवेजा ने बताया कि कोर्ट सड़क पर टारिंग से पहले उसे चौड़ा करने का कार्य प्रगति पर है। नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर ने बताया कि कोर्ट मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।

बाक्स

काम शुरू होने पर अधिवक्ताओं ने ली राहत की सांस

1. युवा अधिवक्ता अमन पुंडीर ने कहा कि लंबे समय से यह मार्ग खस्ताहाल था। इसके कारण वाहन चालक और पैदल राहगीर दोनों ही परेशानी झेल रहे थे। मार्ग दुरुस्त होने पर अब राहत मिल पाएगी।

2. वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद शेख ने बताया कि मार्ग को चौड़ा करने से अब जाम की समस्या पेश नहीं आएगी। टारिंग के समय गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि सड़क फिर से न उखड़े।
विज्ञापन


संवाद

नाहन में कोर्ट सड़क पर चल रहा चौड़ा करने का कार्य। संवाद

नाहन में कोर्ट सड़क पर चल रहा चौड़ा करने का कार्य। संवाद

नाहन में कोर्ट सड़क पर चल रहा चौड़ा करने का कार्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें