फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 3

विज्ञापन
विज्ञापन
1.30 लाख रुपये के दोस्ताना ऋण में वसूली के आदेश
विज्ञापन

- पांवटा साहिब अदालत का फैसला, निचली अदालत के आदेश को रखा बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। दोस्ताना ऋण के एक मामले में अदालत ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए तहसील कमरऊ निवासी श्याम लाल से 1.30 लाख रुपये की वसूली का आदेश दिया है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा ट्रायल कोर्ट का दिया गया निर्णय तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सही है। यह मामला 10 जनवरी 2015 का है। वादी राजा राम ने प्रतिवादी श्याम लाल को 1,30,000 रुपये का दोस्ताना ऋण दिया था, लेकिन प्रतिवादी ने तय समय तक रकम वापस नहीं की। इसके बाद आरोपी को कानूनी नोटिस भेजा गया। बावजूद इसके भुगतान नहीं होने पर अदालत में राशि और ब्याज की वसूली के लिए मुकदमा दायर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि आरोपी ने उधार लेने और समझौते पर हस्ताक्षर करने की बात स्वीकार की थी। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि समझौते में जमीन से जुड़ी शर्त केवल भुगतान सुनिश्चित करने के लिए थी और इससे वादी के लिए रकम की वसूली का अधिकार समाप्त नहीं होता। इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने अपील को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया और 4 जून 2024 को निचली अदालत के फैसले को कायम रखा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें