फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 3

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में 86 वर्षीय बुजुर्ग को नहीं
विज्ञापन

मिली राहत, संशोधन याचिका खारिज
नाहन। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में 86 वर्षीय बुजुर्ग की संशोधन याचिका खारिज कर दी है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की अदालत ने लिखित बयान में संशोधन की मांग को खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि अब मामले की दिशा बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
तहसील पांवटा साहिब निवासी उदय सिंह ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2005 में जमीन की रजिस्ट्री धोखे से करवाई गई। उनका कहना था कि असल में खाली जमीन दिखाकर दूसरी जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई, जहां उनके पुराने मकान बने हुए हैं। दलील दी कि कम पढ़ाई-लिखाई और पहले के वकील के साथ सही तालमेल न होने के कारण ये तथ्य पहले अदालत में नहीं रखे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, प्रतिवादियों ने अदालत में कहा कि याचिकाकर्ता नई कहानी बनाकर मुकदमे को लंबा खींचना चाहता है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पाया कि इसी प्रकार की संशोधन याचिका पहले भी ट्रायल कोर्ट में खारिज हो चुकी है। उस आदेश को कभी चुनौती नहीं दी गई। ऐसे में अब पुनः वही तथ्य जोड़ने का प्रयास उचित नहीं है। कोर्ट ने याचिका को बिना किसी लागत के खारिज करते हुए मुख्य अपील की अगली सुनवाई 18 जून 2026 तय की है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें