कोर्ट से दो मामलों में मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश
विज्ञापन
नाहन। अदालत ने भूमि प्रभावितों को 2,36,70,428 रुपये मुआवजा राशि जारी करने की अनुमति दे दी है। यह दो आवेदन शोभा राम एवं अन्य और उदय राम एवं अन्य बनाम रेणुका जी डैम एवं अन्य मामले से संबंधित है।
अदालत में दायर आवेदनों में कहा गया था साल 2023 पूर्व में पारित निर्णयों के तहत निर्धारित मुआवजा राशि कोर्ट में जमा की जा चुकी है। साथ ही इन निर्णयों के खिलाफ किसी भी पक्ष ने अपील दायर नहीं की है। आवेदक ने अपनी घरेलू जरूरतों का हवाला देते हुए राशि जल्द जारी करने की मांग की थी।
वहीं, प्रतिवादी पक्ष ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। कोर्ट नाजिर की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2023 के दोनों मामले में 2,30,60,898 और 6,09,530 रुपये की राशि अभी तक वितरित नहीं की गई थी। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने आदेश दिए कि आवेदकों के हिस्से की राशि, ब्याज सहित, नियमानुसार उनकी पहचान सुनिश्चित करने के बाद जारी की जाए।