फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 2

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस में आरोपी की सजा बरकरार,
विज्ञापन

दो महीने में पैसे चुकाने पर मिलेगी राहत
- सत्र न्यायालय ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को ठहराया सहीं, अब कोर्ट ने सजा में दी आंशिक राहत, लेकिन शर्त के साथ
- साल 2017 में ज्योति को-ऑपरेटिव सोसायटी का मामला, आरोपी ने उधार लिए थे 50 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)।
सत्र न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को सही ठहराया है। हालांकि अदालत ने सजा में आंशिक राहत देते हुए भुगतान की शर्त पर नरमी दिखाई है।
मामला ज्योति को-ऑपरेटिव सोसायटी से लिए गए कर्ज से जुड़ा है। सोसायटी के अनुसार तहसील नाहन निवासी आरोपी शराफत अली ने वर्ष 2017 में 50 हजार रुपये का ऋण लिया था। बाद में बकाया चुकाने के लिए 5 अगस्त 2023 को 86,402 रुपये का चेक जारी किया, जो बैंक में पेश करने पर अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गया। सोसायटी ने आरोपी को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन तय समय के भीतर भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा, जहां ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को 6 महीने की सजा और 1 लाख रुपये जुर्माने (मुआवजा) का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आरोपी ने सत्र न्यायालय में अपील करते हुए कहा कि चेक सुरक्षा के तौर पर दिया गया था और कर्ज पहले की चुका दिया गया था। सत्र न्यायाधीश योगेश जसवाल ने इन दलीलों को ठोस सबूतों के अभाव में खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि चेक पर हस्ताक्षर मानने के बाद कानूनी देनदारी से इन्कार नहीं किया जा सकता है। अब अदालत ने सजा में आंशिक संशोधन करते हुए कहा कि यदि आरोपी 2 महीने के भीतर शिकायतकर्ता सोसायटी को 1 लाख रुपये मुआवजा राशि का भुगतान कर देता है, तो उसे केवल अदालत उठने तक की सजा भुगतनी होगी। तय समय में भुगतान न करने पर 2 महीने की कैद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें