नाहन। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने महिला सहित तीन लोगों को दुर्घटना मुआवजे की राशि जारी करने के आदेश दिए हैं। यह मामला आईसीआईसीआई लोम्बार्ड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का है। आवेदकों ने प्रार्थना पत्र दायर कर दावा किया था कि पूर्व में पारित निर्णय के तहत स्वीकृत मुआवजे की राशि उन्हें जारी की जाए। अदालत में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार बीमा कंपनी की ओर से 8-8 लाख रुपये की राशि 20 जनवरी 2026 को सिविल कोर्ट में जमा कराई जा चुकी है। पूर्व आदेश (13 दिसंबर 2025) में उक्त राशि को पूर्ण और अंतिम निपटान के रूप में अदा करने के निर्देश दिए गए थे।
न्यायालय ने मामले के तथ्यों और आवेदक राम प्यारी, धमेंद्र और महेंद्र की आवश्यकता को देखते हुए जमा मुआवजे की राशि का 50-50 प्रतिशत हिस्सा, ब्याज सहित उनके पक्ष में जारी करने का आदेश दिया।