फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 2

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी मामले में आरोपी को मिली अग्रिम जमानत
विज्ञापन

नाहन।
धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और साजिश के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने आरोपी सोनीपाल सैनी को राहत देते हुए अग्रिम जमानत प्रदान की है। मामले की सुनवाई में न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि आरोपी जांच में सहयोग करेगा और जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होगा। साथ ही, पुलिस को 6 मई 2026 तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यह मामला 5 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना माजरा में दर्ज है। पुलिस बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) और 351(2) के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है। न्यायालय ने आदेश दिया है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी होती है तो उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के जमानतदार पर रिहा किया जाएगा। आवेदक ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें