फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 2

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में दोषी को
विज्ञापन

राशि जमा करने का अंतिम अवसर

नाहन। चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए गए व्यक्ति को अदालत ने राहत देते हुए आदेश का पालन करने के लिए 15 दिन की अतिरिक्त मोहलत प्रदान की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आरोपी की दायर समय-वृद्धि याचिका को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया।
यमुनानगर (हरियाणा) निवासी राजीव कुमार को न्यायिक मजिस्ट्रेट, पांवटा साहिब की अदालत ने एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी करार देते हुए दो वर्ष के साधारण कारावास और 12 लाख रुपये मुआवजा अदा करने की सजा सुनाई थी। इसके बाद 27 नवंबर 2025 को अपीलीय अदालत ने सजा पर रोक लगाते हुए आरोपी को दो माह के भीतर मुआवजा राशि का 20 प्रतिशत (2.40 लाख रुपये) जमा करने और 50 हजार रुपये के जमानती बांड भरने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आरोपी समय पर आदेश का पालन नहीं कर सका। दलील दी गई कि पारिवारिक समस्याओं और आर्थिक तंगी के कारण वह निर्धारित अवधि में शर्तें पूरी नहीं कर पाया। अदालत ने प्रस्तुत तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आरोपी को एक अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आदेश की अनुपालना के लिए 15 दिन का समय और दे दिया। इस अवधि में शर्तें पूरी न करने पर आरोपी को कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें