फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 2, एक्सक्लूसिव खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस जमीन के लिए बेटे ने की ताऊ की हत्या, जांच में निकली वन भूमि
विज्ञापन

22 जनवरी 2025 को माजरा थाना का मामला, मारपीट से हुई बुजुर्ग की मौत मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज
भूमि विवाद को लेकर आरोपी और उसकी पत्नी पर बुजुर्ग के साथ मारपीट के बाद हत्या के लगे हैं आरोप
दीपक मेहता
नाहन (सिरमौर)। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को खून-खराबे तक पहुंचा दिया। बेटे ने पीट-पीटकर अपने ही ताऊ की हत्या कर दी। पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, वह असल में वन विभाग की भूमि निकली।
घटना सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्र खारा गांव की है, जहां परिवार के बीच जमीन को लेकर तनातनी थी। विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गया और भतीजे ने (डंडे) लाठी से ताऊ पर हमला कर उनकी जान ले ली। घटना में आरोपी की पत्नी भी शामिल थी। अदालत में दायर चार्जशीट की जांच रिपोर्ट में सामने आया कि विवादित जमीन सरकारी रिकॉर्ड में वन भूमि दर्ज है।
विज्ञापन

यह मामला माजरा थाना क्षेत्र में पंजीकृत है। 22 जनवरी 2025 को जमीन विवाद को लेकर सोम चंद (34) और उसकी पत्नी ने भूरा राम (66) के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि मारपीट के दौरान लात-घूंसों और डंडे से किए गए वार से भूरा राम घायल हो गए थे। उन्हें पहले पांवटा साहिब, फिर नाहन और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के बाद जब उनकी हालत बिगड़ी तो 15 फरवरी 2025 को नाहन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम और एसएफएसएल मेडिकल रिपोर्ट में अग्न्याश्य (पैंक्रियास) में गंभीर चोट को मौत का कारण माना गया, जो कुंद वस्तु से लगी चोट के चलते हुई थी। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 103(1), 117(2), 126(2), 115(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच पूरी करने के बाद चालान अदालत में पेश किया।
उधर, आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत की मांग की, लेकिन अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और जमानत देने से न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। सभी तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन

.......बाक्स.......
खेतों में ढोल बनाने को लेकर विवाद
23 जनवरी 2025 को भूरा राम ने अपने बेटे अवतार सिंह के साथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दी कि 22 जनवरी को जब वह शाम 5:30 बजे जानवरों को चारा खिलाने अपने खेतों में गए तो उनके भाई के बेटे सोम चंद ने बिना किसी वजह के उन्हें और उनकी पत्नी कलावती को गाली देना शुरू कर दिया। सोम चंद की पत्नी भी उसके साथ थी। जब उसने सोम चंद से गाली देने का कारण पूछा, तो उसने और उसकी पत्नी ने उसे मारना शुरू कर दिया। इस वजह से भूरा राम को गंभीर चोटें आईं। बयानों के अनुसार यह विवाद ढोल (मेड़) को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुआ था।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें