फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में बनेंगे दस अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र

विज्ञापन
नाहन के आयुष अस्पताल में कोविशील्ड लगवाता एक व्यक्ति। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सिरमौर में टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाएगी। इसके लिए दस अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र खोले जाएंगे। उपायुक्त राम कुमार गौतम ने तीसरी लहर को रोकने और कोविड-19 संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी जिला वासियों को कोविड टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए स्थायी टीकाकरण केंद्र की संख्या को 6 से बढ़ाकर 16 किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थायी टीकाकरण केंद्रों के लिए टीकाकरण दिन से 3 से 4 दिन पूर्व रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए। संबंधित पंचायतों में टीकाकरण की सूचना समय पर उपलब्ध हो सके और लोगों को टीकाकरण के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में उपायुक्त ने उपमंडल स्तर पर एसडीएम और बीएमओ की अध्यक्षता में उनके संबंधित क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में स्वास्थ्य उपकरण एवं सभी जरूरत के सामान की एक विस्तृत रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर सीएमओ कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए ताकि उपमंडल स्तर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने आदेश दिए कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए कम से कम 20 लोगों के टेस्ट करना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोरोना महामारी को बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जिला में कार्यरत 30 आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में रेपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा शुरू की जाए जिसके लिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और टेस्ट किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा, सीएमओ डॉ. संजीव सहगल, प्रधानाचार्य डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन डॉ. एनके मोहिंद्रू सहित सभी स्वास्थ्य खंडों के बीएमओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें