फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स नर्सों और आशा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन के विधायक डॉॅ. राजीव बिंदल ने कोरोना महामारी के दौरान जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ रही आशा कार्यकर्ताओं को कोविड से सुरक्षा के लिए किटें प्रदान कीं। नाहन के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विस अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने आशा कार्यकर्ताओं को किट प्रदान की जिसमें च्यवनप्राश, ऑक्सीमीटर, एन-95 मास्क, सैनिटाइजर सहित दूसरा सामान मौजूद रहा।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. राजीव बिंदल ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ की भी सराहना की। विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कोविड मरीजों की देखभाल करने में नर्सिंग स्टाफ और आशा कार्यकर्ताएं निर्णायक सहयोग दे रहीं हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में नर्सिंग स्टाफ को भी च्वयनप्राश प्रदान किया गया था। अब आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना से लड़ाई में सहयोग के लिए किट प्रदान की गई है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर, खंड चिकित्सा अधिकारी धगेड़ा मोनिशा अग्रवाल, भाजपा के जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग, नाहन मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, नप उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आरएल शर्मा, आशा कार्यकर्ताएं और नर्सिंग संघ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें