फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के नियमों के उल्लंघन पर वसूला 33 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी की रोकथाम लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के नियमों के उल्लंघन करने वालों लोगों पर सिरमौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मास्क न पहनने, सामाजिक दूरी के नियमों धज्जियां उड़ाने वाले 46 लोगों के हिमाचल पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 28 हजार रुपये जुर्माना ठोका। जबकि, एक मामले को न्यायालय के लिए प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रतिबंधित समय में दुकान खोलने पर पुलिस ने एक दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना किया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें