पुरुवाला (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस ने गश्त के दौरान महिला के घर से देसी शराब की 24 बोतलें बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक पुरुवाला पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि गीता कोहली निवासी गांव भंगाणी, तहसील पांवटा साहिब अपने मकान में शराब बेचने का काम करती है।
सूचना पर पुलिस ने महिला के मकान पर दबिश दी। इसी बीच पुलिस ने महिला को अपने मकान के गेट के अंदर पेटी ले जाते देखा। तलाशी लेने पर गेट के समीप दो गत्ता पेटी से 24 बोतलें देसी शराब बरामद हुईं। इस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।