फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सराहां में सब्जी मंडी का निर्माण तीन साल से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान-बागवान नजदीक सुविधा मिलने से महरूम
विज्ञापन


1.55 करोड़ से किया जाना है निर्माण कार्य
ठेकेदार ने छोड़ दिया काम

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के सराहां में करीब 1.55 करोड़ से बन रही चार मंजिला सब्जी मंडी तीन वर्षों से अधूरी है। लंबे समय से इसका काम ठप है। इससे क्षेत्र के किसानों और बागवानों में रोष बढ़ता जा रहा है।
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में किसानों और बागवानों को बेहतर विपणन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण शुरू किया । इसके बनने से पच्छाद क्षेत्र की 34 पंचायतों के अलावा रेणुका और नाहन विधानसभा क्षेत्रों के हजारों किसानों को उपज बेचने के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

मंडी भवन की चारों मंजिलों पर लेंटर डाले जा चुके हैं। तीसरी और चौथी मंजिल का अधिकांश निर्माण काम भी लगभग पूरा हो चुका है। पिछले तीन वर्षों से निर्माण कार्य बंद होने के कारण परियोजना लटकी हुई है। इस मंडी का निर्माण करीब पांच वर्ष पहले शुरू हुआ था। स्थानीय किसान हीरालाल शर्मा, जगदीश शर्मा, हरिदास शर्मा, नरेश कुमार, संजीव शर्मा, रामगोपाल और भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंडी बनने से क्षेत्र के किसानों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन काम बंद होने से उन्हें निराशा हुई है।
किसानों ने सरकार और विभाग से मांग की है कि नकदी फसलों के सीजन से पहले इस मंडी को शुरू किया जाए, ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। परियोजना के तहत तीसरी मंजिल पर कॉन्फ्रेंस हॉल, सार्वजनिक शौचालय और अन्य कमरे बनाए गए हैं, जबकि चौथी मंजिल, जो नेशनल हाईवे से सटी हुई है, वहां छह दुकानों का निर्माण किया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य जिस ठेकेदार को आवंटित किया गया था, उसने काम बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद निविदा प्रक्रिया से दूसरे ठेकेदार को काम सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि हाईवे से सटी छह दुकानों और शौचालय का निर्माण जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसानों को फल और सब्जियां बेचने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें