फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बीच रास्ते में गिरा दी निर्माण सामग्री, काम शुरू किया नहीं, अब रास्ता भी बंद

विज्ञापन
सड़क निर्माण सामग्री के कारण बंद पड़ा नाहन के अमरपुर में ब्रहमकुमारीज आश्रम की ओर जाने वाला रास
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

दशकों बाद टूटी थी नगर परिषद की नींद, 25 दिन से रास्ते में गिरी है सामग्री

दोपहिया वाहन चालकों को हाउसिंग बोर्ड कॉलानी घुमकर पड़ रहा अब जाना



पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद की कार्यप्रणाली एक बार फिर से शहर के अमरपुर मोहल्ले के वार्ड नंबर 3 और 4 के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। यहां ब्रह्माकुमारीज आश्रम के समीप खस्ताहाल पड़े मार्ग को दुरुस्त करन के लिए दशकों बाद नगर परिषद की नींद टूटी। 25 दिन पहले यहां निर्माण सामग्री भी गिरा दी, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया।

आलम यह है कि बीच रास्ते में लगाए गए निर्माण सामग्री के ढेर के कारण दोपहिया वाहनों का रास्ता तक बंद हो गया है। नगर परिषद न तो काम शुरू करवा रही है और न ही बीच रास्ते में पड़ी निर्माण सामग्री हटवा रही है। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों को सीधे रास्ते पर आने की बजाय घूमकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों में भी नगर परिषद के प्रति भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


ब्रह्माकुमारीज आश्रम के समीप वाली यह सड़क शिवपुरी मार्ग से मिलती है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और गंदगी का आलम है। लोगों का आरोप है कि सालों से यह सड़क बदहाल है। नेता और पार्षद वोट मांगने के समय तो आश्वासन देते हैं, उसके बाद शक्ल तक नहीं दिखाते। अब जब नगर परिषद ने यहां काम करवाने की सोची भी तो रास्ता ही निर्माण सामग्री गिराकर बंद कर दिया।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि इस मामले में कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिये जा रहे हैं ताकि कार्य शुरू हो और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।संवाद
विज्ञापन


-
वाहन चालकों को घूमकर आना-जाना पड़ रहा

सुदेश कुमारी ने कहा कि बीच रास्ते में निर्माण सामग्री गिरा देने से आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। सामग्री एक ओर गिराई जानी चाहिए थी। धन्नो ने कहा कि इतने साल तक सड़क की सुध नहीं ली, अब 25 दिन से यहां बीच रास्ते में निर्माण सामग्री गिरा कर रास्ता भी बाधित कर दिया है। सीताराम शर्मा ने कहा कि इस मार्ग को जल्द ठीक किया जाना चाहिए, कार्य के दौरान गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। पुष्पा रानी ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। पैदल चलने के लिए भी लोगों ने खुद बजरी ठीक की है।

सड़क निर्माण सामग्री के कारण बंद पड़ा नाहन के अमरपुर में ब्रहमकुमारीज आश्रम की ओर जाने वाला रास

सड़क निर्माण सामग्री के कारण बंद पड़ा नाहन के अमरपुर में ब्रहमकुमारीज आश्रम की ओर जाने वाला रास

सड़क निर्माण सामग्री के कारण बंद पड़ा नाहन के अमरपुर में ब्रहमकुमारीज आश्रम की ओर जाने वाला रास

सड़क निर्माण सामग्री के कारण बंद पड़ा नाहन के अमरपुर में ब्रहमकुमारीज आश्रम की ओर जाने वाला रास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें