फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मनरेगा बचाओ संग्राम..., को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी

विज्ञापन
नाहन में मनरेगा को लेकर आंशिक भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। सिरमौर कांग्रेस ने रविवार को मनरेगा बचाओ संंग्राम...., के अंतर्गत नाहन के यशवंत चौक पर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह सांकेतिक भूख हड़ताल दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रही।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को बंद करने का प्रयास कर रही है। मनरेगा में कई बदलाव किए गए हैं। योजना में बदलाव के बहाने इसको बंद करने का प्रयास सफल नहीं होगा।
विज्ञापन


नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के नाम को बदलकर वीबी-जी राम जी किया गया है। उसके बाद इसके बजट में कटौती की गई। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत 60:40 अनुपात के तहत कार्य किए जाएंगे, जबकि पहले 90:10 अनुपात के तहत कार्य किए जाते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि योजना का नाम ही बदलना था, उसमें महात्मा गांधी को भी शामिल कर लेते।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर, चंद चौधरी, ओपी ठाकुर, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, कैप्टन सलीम अहमद, बाबू राम, मनीराम पुंडीर समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।

संवाद

नाहन में मनरेगा को लेकर आंशिक भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेसी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें