फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नगर परिषद चुनाव को लेकर नाहन कांग्रेस ने बिछानी शुरू की चुनावी बिसात

विज्ञापन
ज्ञान चंद चौधरी, अध्यक्ष, कांग्रेस ब्लॉक कमेटी नाहन।
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन



पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के चुनावी रण में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाहन के अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी ने चुनावी रणनीतियों को धार देने के लिए चयन समिति का गठन कर सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस समिति पर नाहन नगर परिषद के 13 वार्डों के लिए जिताऊ और बेदाग उम्मीदवारों को तलाशने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी ने खुद मोर्चा संभालते हुए इस हाई-पावर कमेटी में पार्टी के पुराने और विश्वसनीय रणनीतिकारों को जगह दी है। समिति में ज्ञान चंद चौधरी खुद भी शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पुराने रणनीतिकार प्रो. बलबीर सिंह गौड़, कैप्टन सलीम अहमद, अनिल प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र पाल, बलिंद्र सिंह, सचिन गर्ग व महिपत सोलंकी को शामिल किया गया है। इसके अलावा महिला के रूप में बलकीश भी इस कमेटी में शामिल हैं।
विज्ञापन


समिति के गठन के साथ ही वार्डों में टिकट की आस लगाए बैठे दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि यह चयन समिति न केवल जमीनी फीडबैक लेगी, बल्कि सर्वे के आधार पर विनिंग फैक्टर को प्राथमिकता देगी। ब्लॉक कांग्रेस की इस सक्रियता ने विपक्षी खेमे में भी खलबली मचा दी है। बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि 29 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। ऐसे में अब चंद ही दिन शेष है। इस बार महिला आरक्षण के कारण शहर के कई वार्डों के समीकरण भी उलझे हुए हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों को कई वार्डों में मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियां दूसरे वार्डों से उम्मीदवार किसी अन्य वार्ड में भेज सकती हैं। इसकी प्रबल संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड का चुनाव लड़ने के इच्छुक कई लोगों ने कांग्रेस मुख्यालय कार्यालय नाहन में लिखित तौर पर चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई है। इसके चलते अपना आवेदन भी दिया है। ऐसे में एक वार्ड में एक से अधिक आवेदन आने की सूरत में चयनित कमेटी की भूमिका बेहद अहम रहेगी। चयन समिति जमीनी फीडबैक और सर्वे के आधार पर प्रत्येक वार्ड से मजबूत उम्मीदवार उतारने की कोशिश करेगी ताकि उसके अधिक लोग चुनाव जीतें और कांग्रेस समर्थित कमेटी बन सके।
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस के बिनेश राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि समिति तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू कर देगी ताकि चुनाव में कांग्रेस की जीत का परचम लहराया जा सके।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें