फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निहालगढ़ स्थित एक कंपनी के मजदूर एवं मैनेजर के बीच हुआ विवाद सुलझा

विज्ञापन
निहालगढ़ स्थित कंपनी प्रबंधन व मजदूरों के बीच विवाद सुलझने के बाद कामगार सभी लोग मध्यस्थता करने
विज्ञापन
-मजदूरों ने पुलिस उपाधीक्षक, जिला परिषद सदस्य सतौन व मजदूर नेता का आभार जताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। निहालगढ़ स्थित एक कंपनी के मजदूर एवं मैनेजर के बीच हुए थप्पड़ कांड विवाद सुलझ गया है। पुलिस उपाधीक्षक पांवटा साहिब, जिला परिषद सदस्य सतौन सीट और मजदूर नेता की इकाई प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित हुई। दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत एवं प्रशासन के सहयोग से मामले का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया है।
बुधवार को समझौता बैठक के बाद मजदूरों ने जिला परिषद सदस्य खत्री ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक पांवटा साहिब मानविंद्र सिंह व मजदूर नेता प्रदीप चौहान ठूण्डू का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। पूरे मामले में सक्रिय भूमिका निभाते हुए दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराया और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया। कंपनी प्रबंधन की तरफ से मजदूरों को आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में किसी भी मजदूर के साथ इस प्रकार की घटना दोबारा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कर्मचारियों के सम्मान और गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि यह समाधान आपसी विश्वास, संवाद और प्रशासन के सहयोग का सकारात्मक उदाहरण है। आशा है कि भविष्य में भी श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए सभी समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण एवं सांविधानिक तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें