फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मुख्यमंत्री के माइना दौरे से रेणुका को बड़ी सौगातों की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर् न लगाएं,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बुधवार को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के माइना में प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व विधायक दिवंगत डॉ. प्रेम सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से लंबित मांगों पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है।
क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगों में संगड़ाह में विद्युत विभाग का डिविजन और सब-डिविजन बहाल करना शामिल है। भाजपा कार्यकाल में खोले गए इन कार्यालयों को सरकार ने बंद कर दिया था। इसके अलावा संगड़ाह में सिविल कोर्ट, आयुर्वेदिक औषधालय और अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग भी लंबे समय से उठती रही है। ऐसे में लोगों की नजर मुख्यमंत्री के संबोधन और संभावित घोषणाओं पर टिकी है।
विज्ञापन


क्षेत्र की जर्जर सड़कों के रखरखाव और विभिन्न शिक्षण एवं अन्य संस्थानों में शिक्षकों और अधिकारियों के रिक्त पद भरने की मांग भी प्रमुख है। वहीं, रेणुका बांध परियोजना के चलते संगड़ाह-रेणुका जी मार्ग की बढऩे वाली दूरी को कम करने के लिए मोहतू और चमयाणा के बीच प्रस्तावित पुल को लेकर भी क्षेत्रवासियों को सरकार से पहल की उम्मीद है।

राजनीतिक दृष्टि से भी मुख्यमंत्री का यह दौरा रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों की उम्मीद है कि रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार मुख्यमंत्री के समक्ष इन लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे और इनके समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।
विज्ञापन

अब सभी की नजरें बुधवार को माइना में मुख्यमंत्री के संबोधन पर रहेंगी। क्षेत्रवासियों को इंतजार है कि वर्षों से लंबित मांगों में से किन पर सरकार की ओर से घोषणा होती है और रेणुका क्षेत्र को कौन-कौन सी नई सौगातें मिलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें