फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू कॉलेज परिसर में की साफ सफाई

विज्ञापन
ददाहू कॉलेज के प्रांगण में सफाई करते एनएसएस स्वयंसेवी। संवाद
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्वयंसेवियों ने वीरवार को महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। अभियान में 104 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर, खेल मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उगी घास की कटाई की गई तथा झाड़ियों और अन्य कचरे को एकत्रित कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया गया। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें